{"_id":"61c0db438b3d0a7f0376d447","slug":"political-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-babu-singh-kushwaha-shahjahanpur-news-bly469914590","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दलों ने शोषित-वंचितों को हमेशा छला : बाबू सिंह कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक दलों ने शोषित-वंचितों को हमेशा छला : बाबू सिंह कुशवाहा
विज्ञापन
जलालाबाद में आयोजित सभा उपस्थित लोग । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ रहे विभिन्न सियासी दलों ने अनुसूचित जाति, पिछड़ों और शोषित वर्ग को हमेशा छला है। अपने वोट की कीमत को पहचानें और आगामी चुनाव में उसी का साथ दें जो उनका वास्तविक हितैषी है। वह शाहजहांपुर रोड पर गांव नगरिया के सामने स्थित ग्राउंड पर आयोजित ‘पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक भाईचारा बनाओ’ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी ने समाज के अनुसूचित व शोषित वर्ग के हित के लिए लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी की गलत नीतियों के कारण ही आज प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। बोले- प्रदेश की 300 सीट पर उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की योजना है।
विशिष्ट अतिथि तथा पार्टी के महासचिव मो. इरफान ने कहा कि जातिवाद व धर्म आधारित राजनीति से प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। इस दौरान पार्टी की महासचिव (महिला मोर्चा) सुषमा, प्रदेश प्रभारी अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष रमेश निषाद, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष कैलाश लोधी, जिला अध्यक्ष हरिराम कुशवाहा, मंडल प्रभारी श्याम सिंह ने भी विचार रखे।

जलालाबाद में सभा को संबोधित करते जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब?- फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन