फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,satish chandra mishra,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,bsp

मठ में जाना पड़ेगा या उत्तराखंड, इसलिए परेशान

Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
political,satish chandra mishra,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,bsp
ुवायां में मीडिया से बात करते सतीशचंद्र मिश्रा - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सत्ता और प्रदेश से बाहर जा रही है। मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ लोग परेशान हैं कि हार के बाद उनको मठ में जाना पड़ेगा कि उत्तराखंड।
विज्ञापन

पुवायां में जनसभा के बाद मीडिया से बात करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा के शासनकाल में 23 नए जिले बनाए गए थे और 23 लाख लोगों को नौकरी दी गई थी। भाजपा नेता दलितों के घर खाने का दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुरक्षित 86 सीटें हमारे लिए महत्वपूर्ण है और सभी सीटों पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा गठबंधन कर रही है, जो आता है उसे गोद में लेकर बैठ जाते हैं। गठबंधन के लिए वह परेशान हैं, जिसके पास अपनी खुद की क्षमता नहीं है। प्रधानमंत्री के गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के लिए शाहजहांपुर आने की बात पर उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने तक शिलान्यास का दौर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि सरकार इतना नीचे गिरेगी। एसआईटी ने कह दिया है कि हत्याएं प्रायोजित थीं। धाराएं बढ़ गई तो केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मीडिया से ही झगड़ा करने लगे। राम मंदिर के नाम पर एक लाख करोड़ का चंदा हुआ और जब 23 जुलाई को वह अयोध्या गए तो वहां केवल नींव के नाम पर चार ईंटे रखी थीं। इस पैसे को भाजपा चुनाव में इस्तेमाल करना चाहती है।
जनसभा के बाद होर्डिंग, झंडे तोड़ने की मची होड़
जनसभा के बाद लोगों ने झंडे और होर्डिंग फाड़ने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में तमाम होर्डिंग लोग फाड़कर अपने घर ले गए। कुछ नेताओं ने लोगों को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन लोग नहीं माने।

चारों जिलों की सीटों के लोग हुए शामिल
जनसभा में मंडल की सुरक्षित सीटों के संभावित प्रत्याशी भीड़ लेकर मौके पर पहुंचे। मंडल के चारों जिलों के जिलाध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता भी जनसभा में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed