फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,satish chandra mishra,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,bsp leaders

सपा और भाजपा मिलकर कराते हैं दंगे : सतीशचंद्र

Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
political,satish chandra mishra,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,bsp leaders
पुवायां में बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सतीशचंद्र मिश्रा - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सपा और भाजपा मिलकर दंगे कराते हैं, ताकि लोग आपास में लड़ें और इनकी सरकार बनती रहे। भाजपा के लोग धर्म का चोला ओढ़कर अधर्म का काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव में जनता दोनों पार्टियों को उनकी सही जगह पर पहुंचा देगी।
विज्ञापन

सतीश चंद्र मिश्रा बृहस्पतिवार को पुवायां के रामलीला मैदान में सुरक्षित सीटों की मंडल स्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों की तरह हर जाति, धर्म के लोगों को डरा रही है। भाजपा के शासन में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हुई और 100 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। भाजपा ने महिला सुरक्षा, किसानों की आय दोगनी करने, बेरोजगारों को रोजगार देने सहित सबसे ज्यादा झूठे वायदे किए। सपा शासनकाल में माफिया, दंगे, बेरोजगारी से बचने के लिए जनता भाजपा को लाई, लेकिन एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में हर दो घंटे में एक महिला से दुष्कर्म की घटना हो रही है।
विज्ञापन

सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि किसानों की आयु दोगुनी करने का वायदा करने वालों ने लखीमपुर में किसानों को कुचल दिया। सच्चाई दिखाने पर मीडिया को दबाने का काम किया जा रहा है। किसानों के हितों के विपरीत कृषि कानून बना दिए। किसान डट गए तो कृषि कानून वापस हो गए, लेकिन एमएसपी पर भाजपा कुछ नहीं बोल रही है। आज बेरोजगार रोजगार मांगता है तो लाठियां बरसाई जाती हैं। शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री ने कह दिया कि पिछले जन्म में जिन्होंने पाप किए वह शिक्षक बने हैं, ऐसे मुख्यमंत्री को जनता हटाकर मानेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा के शासनकाल में लोगों को 20 लाख आवास दिए, 80 लाख आवास और बनने थे जो सपा सरकार ने बनने ही नहीं दिए। बसपा की सरकार बनने पर लोगों को रोजगार दिया जाएगा। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले शाहजहांपुर आए थे तो किसानों की आय दोगुनी करने बात कहने के बाद कृषि कानून थोप दिए, अब फिर आ रहे हैं, देखो अब क्या होता है? चुनाव के समय भाजपा नेताओं को मथुरा, काशी और अयोध्या याद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed