{"_id":"61abc131917f1949d14799dd","slug":"political-samajwadi-party-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-shahjahanpur-news-bly4682295148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाई बोले- नाकामियां छिपाने को नफरत की राजनीति कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाई बोले- नाकामियां छिपाने को नफरत की राजनीति कर रही भाजपा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पार्टी कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर शनिवार को हुई पार्टी की मासिक बैठक में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियां छिपाने के लिए प्रदेश सरकार धर्म और जाति के सहारे नफरत की राजनीति कर रही है।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों की जवाबदेही से बचने के लिए प्रदेश में भाईचारा और एकता के माहौल को खराब करना चाहती है। कहा कि प्रदेश को सिर्फ अखिलेश यादव की सरकार ही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएगी।
एमएलसी अमित यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही जनपद की सभी सीटों पर सपा की विजय होगी। बंडा ब्लॉक के अध्यक्ष मोनू मिश्रा के पिता के निधन पर सभी ने मौन श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव के संचालन में हुई बैठक में अवधेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, राजेश वर्मा, गायत्री वर्मा, बहोरन राठौर, महावीर यादव, सलोना कुशवाहा, डॉ. रागिनी सिंह चौहान, राजेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।