फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Political dominance of Shahjahanpur increased in the state

सूबे में बढ़ा शाहजहांपुर का सियासी दबदबा

Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Political dominance of Shahjahanpur increased in the state
मिथलेश कुमार को नामांकन से पूर्व तिलक लगाती उनकी पत्नी शकुंतला देवी - फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर/पुवायां। शाहजहांपुर अब देश-प्रदेश की राजनीति में अपनी धाक जमाता दिख रहा है। जिले में छह विधायक, दो एमएलसी, तीन मंत्री और एक लोकसभा सदस्य के अलावा अब राज्यसभा में भी जिले से प्रतिनिधित्व होगा। मिथिलेश कुमार का नामांकन हो गया है, उनका राज्यसभा में जाना तय माना जा रहा है। मिथिलेश जिले की दिक्कतों के लिए उच्च सदन में आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ही एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार समर्थकों के साथ लखनऊ रवाना हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। मिथिलेश ने मोबाइल पर बताया कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कुछ विकास कार्य उनके जेहन में हैं, जिनको कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

नामांकन के पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मिथिलेश कुमार की पत्नी पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने तिलक लगाया। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, धीरज शर्मा, पुवायां की ब्लॉक प्रमुख नीलम देवी, सुधीर कटियार, राजेश गुप्ता, देवेंद्र अवस्थी, विपुल वाजपेयी, पूरन मिश्रा, गौरव त्रिवेदी, जेपी पांडेय, अवनीश सैनी सहित तमाम समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी-फर्रुखाबाद रेल लाइन की उम्मीद बढ़ी
मिथिलेश कुमार के सांसद रहने के दौरान मैलानी-फर्रुखाबाद रेल लाइन का सर्वे हुआ था। बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मिथिलेश कुमार पहले भी रेलवे लाइन के लिए काफी सक्रिय रहे थे। उनके राज्यसभा पहुंचने के बाद एक बार फिर से रेलवे लाइन का मामला आगे बढ़ने की संभावना है।
23 वर्ष बाद राज्यसभा में उठेगी जिले की आवाज
पुवायां। शाहजहांपुर से 1984 में शिवकुमार मिश्र राज्यसभा गए थे। इसके बाद 1994 में दिग्गज कांग्रेसी नेता जितेंद्र प्रसाद राज्यसभा पहुंचे। अब 23 साल बाद फिर से जिले से मिथलेश कुमार राज्यसभा जाएंगे। शाहजहांपुर जिले में विकास को गति मिलेगी। संवाद

शाहजहांपुर की राजनीति में पुवायां का जलवा
शाहजहांपुर की राजनीति में इस समय पुवायां तहसील क्षेत्र का जलवा कायम है। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद मूलरूप से खुटार ब्लाक क्षेत्र के हैं। इफको के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह पुवायां के गांव जेबां के रहने वाले हैं। जलालाबाद के विधायक हरीप्रसाद वर्मा खुटार ब्लॉक के गांव रामपुर कलां के रहने वाले हैं। पुवायां से विधायक चेतराम भी खुटार ब्लॉक के गांव हंसपुर के निवासी हैं। शाहजहांपुर-पीलीभीत क्षेत्र से एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता पुवायां नगर के निवासी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा पुवायां के गांव डूडा के रहने वाले हैं। अब मिथिलेश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद यहां बड़े नेताओं की संख्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed