फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political,deputy cm,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur

विपक्ष को धूल चटाकर फूल खिलाना है : केशव प्रसाद

Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
political,deputy cm,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur
रोजा रेलवे मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वर्ष होने वाले सपा, बसपा और कांग्रेस एक हो जाएं तो भी इन्हें धूल चटाना है और कमल का फूल खिलाना है। उन्होंने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का नेता कहते हैं, लेकिन वह गरीबों के भी नेता हैं। समाज के हर वर्ग के गरीब को बिना किसी भेदभाव के केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। विपक्ष की ओर इशारा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लोग जातिवाद की बात करते हैं, लेकिन हम विकासवाद पर जोर देते रहे। वह गुंडों को लाल टोपी में छिपाने का काम करते हैं, लेकिन हम ऐसे लोगों को खोजकर उनकी असली जगह पहुंचाने का काम कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने एक हजार साल पुराना लौटाया गौरव : सुरेश खन्ना
शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 15वीं शताब्दी के एक विश्व प्रसिद्ध भविष्यवेत्ता की भविष्यवाणी का उल्लेख करते हुए कहा कि साढ़े चार सौ साल पहले भारत के विश्व गुरु बनने का सपना आज पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर समेत देश की अन्य कई ज्वलंत समस्याओं का समाधान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक हजार साल पुराना प्राइड (गौरव) वापस लौटाने का काम किया। गंगा एक्सप्रेस-वे बनने पर देश का ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (यातायात व्यवस्था) इतनी बेहतर हो जाएगी कि देश में तरक्की की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश का गौरव वापस दिलाने भौतिकवादी युग में आध्यात्मिक जीवन जीने वाले योगी आदित्यनाथ जैसे राजयोगी की भी अहम भूमिका है। उन्होंने मंच से एक पैरोडी भी गाई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर। पीएम ने यूपी के विकास की नई सौगात दिलाई है: सतीश महाना
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 21-22 फरवरी 2018 को लखनऊ में आयोजित इनवेस्टर समिट में जो प्रेरणा दी थी उसी प्रेरणा से यूपी के विकास सौगात मिलने का दौर शुरू हुआ है। देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे भी प्रधानमंत्री की विकासवादी सोच का नतीजा है। उन्हें यकीन है कि प्रधानमंत्री के कार्योें से राष्ट्र परमवैभव को प्राप्त करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

देश का कायाकल्प कर रहे प्रधानमंत्री : जितिन प्रसाद
शाहजहांपुर। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी सोच देश का तेजी से कायाकल्प कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश ने कई प्रधानमंत्री दिए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कोई मामूली चीज नहीं हैं। वह जातिवाद से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के काम करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने जो कहा, वही किया और करके दिखा रही हैं। भाजपा की सरकारों के ऐतिहासिक कामों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ने वाली भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद का उल्लेख करते हुए जनपद की इस तहसील का नामकरण परशुरामपुरी किए जाने का मुख्यमंत्री ओर प्रधानमंत्री से अनुरोध किया। संवाद

जितिन के कंधे पर रखा पीएम ने हाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मंच पर पहुंचे तो मंचासीन सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान जब वह प्राविधिक शिक्षा मंत्री के पास पहुंचे तो उनके कंधे पर हाथ रखकर हालचाल पूछा। जितिन प्रसाद ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री आगे बढ़ गए।

रोजा रेलवे मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते औधोगिक विकास मंत्री सतीश महाना । संवाद

रोजा रेलवे मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते औधोगिक विकास मंत्री सतीश महाना । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

रोजा रेलवे मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद

रोजा रेलवे मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed