फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,congress protest,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी को कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
political,congress protest,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022
शाहजहांपुर में डीएम को ज्ञापन देने जाते कांग्रेस के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से कुचलने के मामले में एसआईटी जांच को लेकर पूछ गए सवाल पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा पत्रकारों को धमकाने के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले के कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर गृह राज्यमंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

इससे पूर्व, टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी रिसाल अहमद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री टेनी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए था। पूरे मामले में सरकार का संवेदनहीन रवैया सामने आया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि जब गृह राज्यमंत्री ही किसानों और पत्रकारों को धमकियां दे रहे हैं तो ऐसे में सरकार से न्याय की उम्मीद करना बेकार है।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, निरंजन गर्ग, अजय मीरा पांडे, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, इरफान हसन, लक्ष्मी कांत मिश्रा राम खिलावन मिश्रा, प्रत्यूष मिश्रा, मोहम्मद परवेज, अनिल श्रीवास्तव, अंबिका प्रसाद, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed