{"_id":"61b0b3625bc651219c0da26c","slug":"political-cm-in-shahjahanpur-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-shahjahanpur-news-bly4685538128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा गंगा एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा गंगा एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को रोजा रेलवे मैदान पर पत्रकारों से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यन?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के रोजा रेलवे मैदान में 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए बुधवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने सभास्थल पर हेलिपैड, मंच आदि को देखकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर मध्य उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वी उत्तरी प्रदेश को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। यह देश का सबसे बड़ा एक्सप्रसे-वे होगा। लगभग 600 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे को बाद में बढ़ाकर आठ लेन का किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसकी पूरी योजना बना ली गई है। 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से यह एक्सप्रेस-वे बनेगा, जिसमें 96 फीसदी भूमि अधिग्रहण हो चुका है।
यह एक्सप्रेस-वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। इसमें 518 ग्राम पंचायतों से 60386 हेक्टेयर लैंड ली गई है। कार्य आरंभ कराने की दृष्टि से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर आ रहे हैं। हमारा प्रयास होगा कि कुछ महत्वपूर्ण स्थलों पर इमरजेंसी लैंडिंग और एयर एंबुलेंस के उद्देश्य से हेलिपैड की व्यवस्था भी हो। इसी के मद्देनजर बदायूं, शाहजहांपुर और हरदोई के जनप्रतिनिधियों-पदाधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है।
विज्ञापन
यह एक्सप्रेस-वे विकास, क्षेत्रीय आर्थिक असंतुलन दूर करने, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों को पहुंचाने, रोजगार सृजन और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रधानमंत्री की रैली के लिए वह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को आमंत्रित करने के लिए शाहजहांपुर आए हैं। इस दौरान वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर शाम चार बजे उड़ गया।