फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   policemen without uniform beaten up by woman in shahjahanpur

पहचान बताने में की देर: दीवार फांद घर में घुसे सिपाहियों को महिलाओं ने बेलन-झाड़ू से पीटा, सभी थे बिना वर्दी

Thu, 01 Sep 2022 11:28 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बंडा (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंडा (शाहजहांपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 11:28 PM IST
सार

भीड़ से बचकर सिपाही थाने पहुंचे। पीछे से मोहल्ले की तमाम महिलाएं और लोग भी थाने जा पहुंचे। लोगों ने सिपाहियों के बिना वर्दी दीवार फांदकर घर में घुसने पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन
policemen without uniform beaten up by woman in shahjahanpur
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार रात नौ बजे बंडा थाने के सिपाही बिना वर्दी पहने मोहल्ला मुरादपुर के एक मकान में दीवार कूदकर जा घुसे। सिपाहियों के दीवार पर चढ़ते समय दीवार की ईंटें गिरने से महिलाएं और बच्चे चोटिल हो गए। कई लोगों को दीवार फांदकर घर में घुसते देख महिलाओं ने चोर समझकर शोर मचा दिया और बेलन, झाड़ू आदि से सिपाहियों को पीटना शुरू कर दिया। जब तक सिपाहियों ने अपना परिचय दिया, तब तक उनकी पिटाई हो चुकी थी। इस बीच मोहल्ले के लोगों की भारी भीड़ भी लग गई।

विज्ञापन

 

भीड़ से बचकर सिपाही थाने पहुंचे। पीछे से मोहल्ले की तमाम महिलाएं और लोग भी थाने जा पहुंचे। लोगों ने सिपाहियों के बिना वर्दी दीवार फांदकर घर में घुसने पर आपत्ति जताई। थाना प्रभारी ने सिपाहियों की गलती बताते हुए लोगों को समझाकर शांत किया और घर भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि किसी मुखबिर ने पुलिस को जुआ होने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच जुआरी मौके से भाग निकले। जुआरियों की तलाश में पुलिस धोखे में दूसरे के मकान में पहुंच गई। मारपीट की बात निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा पुलिस ने मामले की जानकारी नहीं दी है। मामले की जानकारी की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -पंकज पंत, सीओ पुवायां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed