फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Policemen entered the house at midnight, accused of arresting the youth and taking them away

Shahjahanpur News: आधी रात घर में घुसे सिपाही, युवकों को पकड़कर ले जाने का आरोप

Mon, 12 Feb 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Policemen entered the house at midnight, accused of arresting the youth and taking them away
खुटार। सिपाहियों पर गांव कुभिया माफी में रात 12 बजे दो घरों में घुसकर दो लोगों को पकड़ने का आरोप है। महिलाओं का आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने निजी डॉक्टर से इलाज कराने के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव कुंभिया माफी की विटोली देवी ने बताया कि रविवार रात लगभग 12 बजे कई पुलिसकर्मी उनके मकान में घुस आए और दूसरी मंजिल पर जाने को लगे जीने का गेट तोड़ दिया। दूसरी मंजिल पर उनका पुत्र आर्यन सिंह सो रहा था। पुलिसकर्मी आर्यन के कमरे का दरवाजा भी तोड़ने लगे तो उसने दरवाजा खोल दिया और पुलिस से आधी रात को घर में घुसने का कारण पूछा। पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी और उसे पकड़ लिया। इस दौरान गांव के तमाम लोग जमा हो गए, तो पुलिस ने बताया कि आर्यन को वारंट के आधार पर पकड़ा गया है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस गांव के बाहर रहने वाले सहदेव के घर मे दीवार फांदकर घुस गई। सहदेव सिंह की पत्नी मोनी ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे के करीब वह अपने पति और बच्चों के साथ कमरों में सो रही थी। एक दर्जन से अधिक पुलिस वाले दीवार फांदकर घर में घुस आए और उसकी रजाई हटाकर फेंक दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी उनके पति सहदेव को अर्धनग्न अवस्था में ही पीटते हुए थाने ले गए और वहां भी उनकी पिटाई की। पुलिस की पिटाई से उनके पति की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सहदेव का निजी अस्पताल में इलाज कराया और घर के बाहर छोड़ गए। विटोली देवी और मोनी ने जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रात 11 से दो के बीच आर्यन को न्यायालय के वारंट के आधार पर पकड़ा है। उसको कोर्ट में पेश कर दिया गया है। सहदेव के भाई का वारंट था। पुलिस गई थी, लेकिन किसी को नहीं पकड़ा गया है।
------
प्रकरण संज्ञान में नहीं है। अगर कोई प्रार्थनापत्र मिलता है तो जांच कराई जाएगी। वारंटी की तलाश में रात में दबिश दी जा सकती है।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed