{"_id":"67574b71e44c5082ad0ff5aa","slug":"police-will-take-arvind-on-remand-secret-will-be-revealed-during-interrogation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-133104-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अरविंद को रिमांड पर लेगी पुलिस, पूछताछ में खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अरविंद को रिमांड पर लेगी पुलिस, पूछताछ में खुलेगा राज
Tue, 10 Dec 2024 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आयुष हत्याकांड में न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाले अरविंद को पुलिस ने रिमांड पर लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। उसकी रिमांड अर्जी मिल जाएगी। उससे पूछताछ में कई अहम राज खुलकर सामने आएंगे।
दो दिसंबर को आयुष गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके पिता दिलीप ने एक अज्ञात समेत 14 लोगों को नामजद कराया था। पुलिस ने रविवार तक सात आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए। अरविंद ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया। मृतक के पिता ने तहरीर में अरविंद पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस उससे पूछताछ में कुछ नया खुलासा कर सकती है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हत्याकांड की विवेचना की जा रही है।
-- -- -- -- -
स्कूटी के कागज नहीं दिखा सका आदिल
-रविवार को जेल भेजे गए आदिल से पुलिस ने पूछताछ की। उसकी स्कूटी भी बरामद कर ली, जिससे वह ओसीएफ के मैदान पर गया था। विवाद के दौरान बैट भी बरामद कर लिया है। पुलिस को आदिल अपनी स्कूटी के कागज नहीं दिखा पाया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
वांछितों की तलाश में जुटी पुलिस
-सदर पुलिस ने हत्या में वांछित आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस की टीमों ने लखनऊ और दिल्ली तक दबिश दी है। हालांकि, आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। सर्विलांस सेल व एसओजी उनकी लोकेशन तक तलाश नहीं कर पाई है।