फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police will seek favor from MLA Salona's brother

विधायक सलोना के भाई से पक्ष जानेगी पुलिस

Mon, 27 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police will seek favor from MLA Salona's brother
निगोही। शनिवार को थाना दिवस में तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा के पिता डॉ. रीतिराम कुशवाहा ने अपने बेटे राघवेंद्र उर्फ लल्ला पर बेदखली के बावजूद उनकी जमीन और मकान पर कब्जे का आरोप लगाते हुए एसपी एस. आनंद को पत्र दिया था। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अब बेटे को बुलाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को निगोही थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसपी एस. आनंद, एडीएम न्यायिक राशिद अली और एसपी सिटी संजय कुमार जन सुनवाई कर रहे थे। तभी तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा के पिता डॉ. रीतिराम कुशवाहा अपने बेटे मुन्ना के साथ पहुंचे और एसपी को पत्र दिया। डॉ. रीतिराम कुशवाहा ने एसपी को बताया कि उन्होंने अपने बेटे राघवेंद्र उर्फ लल्ला को उसके आचरण की वजह से बेदखल कर दिया था। इसके बावजूद वह उनके गांव स्थित मकान और जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ रहा है। एसपी ने उनकी पूरी बात सुनने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। डॉ. रीतिराम कुशवाहा के तीन बेटे मुन्ना, रवि और राघवेंद्र हैं। रीतिराम ने अपने बेटे राघवेंद्र को बेदखल कर रखा है। रीतिराम ने बताया कि वह पुलिस से कार्रवाई चाहते हैं। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संबंधित मामले में दूसरे पक्ष को बुलाकर उसकी बात सुनी जाएगी। अगर कब्जा पाया जाता है तो उसे हटवाया जाएगा। यह उनका पारिवारिक मामला है।
एसपी एस. आनंद
मैंने अपने पिता की जमीन व मकान पर नाजायज कब्जा नहीं किया है। बेदखली का मुकदमा अदालत में चल रहा है, आदेश नहीं हुआ है। कुछ साल पहले समाधान दिवस में शिकायत करने पर मुझे दो एकड़ जमीन दिलाई गई थी, वही मेरे पास है।- राघवेंद्र सिंह उर्फ लल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed