{"_id":"69de7de088aaffb5750b7e35","slug":"police-vehicle-overturns-after-being-sideswiped-by-car-driver-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-170620-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार की साइड लगने से पलटी पुलिस की गाड़ी, चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार की साइड लगने से पलटी पुलिस की गाड़ी, चालक जख्मी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वीआईपी ड्यूटी में नोएडा जा रहे सीओ की गाड़ी कांट के जरावन गांव के पास कार की साइड लगने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। सीओ व आरक्षी को कोई चोट नहीं आई।
बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के हैवतपुर गांव निवासी आरक्षी सत्यवीर सिंह ने कांट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि 13 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर के सहायक सेनानायक आशीष कुमार यादव ड्यूटी के लिए सरकारी बोलेरो गाड़ी के चालक शशिकांत के साथ नोएडा के लिए जा रहे थे।
जैसे ही वह शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र के गांव जरावन के पास पहुंचे। तभी अचानक बाईं ओर से आई कार के चालक की लापरवाही के चलते साइड लगने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक शशिकांत के दाहिने हाथ में चोट लग गई। कार चालक मौके से भाग गया। इसके बाद चालक शशिकांत को कांट सीएचसी भेजा गया। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।