{"_id":"644d6f11e55efeabb308f414","slug":"police-took-father-into-custody-son-died-after-consuming-poison-shahjahanpur-news-c-4-1-141000-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया, धमकाने पर बेटे ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया, धमकाने पर बेटे ने जहर खाकर दी जान
Sun, 30 Apr 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में घटना के बाद खड़े मृतक बंटी के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर/ भावलखेड़ा। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी निरंजन के बेटे 35 वर्षीय बंटी ने पुलिस के धमकाने पर जहर खाकर जान दे दी। बंटी का भाई पिंटू एक लड़की को ले गया है। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस ने निरंजन को थाने में बैठा रखा है और बंटी को थाने बुलाकर धमकाया था।
होटल पर काम करने वाले निरंजन का छोटा बेटा पिंटू 21 अप्रैल को मोहल्ले की ही एक लड़की को लेकर चला गया था। लड़की पक्ष ने आरसी मिशन थाने पर तहरीर दी तो शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाने के सिपाही निरंजन को घर से पकड़कर थाने ले गए। इसके बाद पुलिस ने निरंजन के बेटे बड़े बेटे बंटी को थाने बुलाया। वह अपने साढ़ू के साथ थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे पिंटू को सौंपने के लिए धमकाया। निरंजन को थाने में ही बैठा लिया।
आरोप है कि थाने से लौटने के बाद शाम करीब सात बजे बंटी फत्तेपुर चुंगी के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। बंटी की मौत का पता चलने पर पुलिस ने रात में करीब दस बजे निरंजन को थाने से छोड़ दिया। निरंजन के अनुसार, उनके घर पहुंचने के दस मिनट बाद ही फिर से पुलिस घर पहुंची और बंटी के बारे में पूछताछ की। निरंजन का आरोप है कि पुलिस के धमकाने पर ही बंटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
-- -- -- -
बंटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बंटी की पांच साल पहले मुस्कान से शादी हुई थी। बंटी भी पिता के साथ ही होटल में काम करता था। बंटी की मौत से पत्नी मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। बंटी की मां ज्ञानदेवी के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।
-- --
- मृतक का भाई एक लड़की को ले गया था। इसके चलते उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस के धमकाने की बात निराधार है।
- बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी