{"_id":"5f06187d8ebc3e63ad47dab4","slug":"police-took-a-woman-who-steals-one-and-a-half-million-jewels-from-the-showroom-to-rohtak-shahjahanpur-news-bly4120738116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम से डेढ़ करोड़ के जेवर चुराने वाली युवती को रोहतक ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम से डेढ़ करोड़ के जेवर चुराने वाली युवती को रोहतक ले गई पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोहतक के तनिष्क शोरूम से डेढ़ करोड़ के जेवर चुराने वाली युवती को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। रोहतक पुलिस की ओर से ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने युवती को 23 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने का आदेश पारित कर दिया। बुधवार शाम रोहतक पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। पुलिस युवती के प्रेमी और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
मंगलवार को सदर कोतवाली इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह को एक युवती के चोरी के जेवर लेकर कार में जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसपी एस. आनंद ने मेसेज जारी कर चेकिंग शुरू करा दी थी। सदर कोतवाली और तिलहर पुलिस ने शहर से सटे डाट पुल पर अपराह्न करीबी तीन बजे युवती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर युवती ने अपना सोनिया शर्मा निवासी न्यू विजय नगर थाना शिवाजी कॉलोनी रोहतक (हरियाणा) बताया। मूल निवासी महमदपुर रोड गोहाना सोनीपत का बताया। युवती के पास सात डायमंड की अंगुठियों समेत एक करोड़ से ज्यादा के जेवर मिले थे। युवती के खिलाफ यहां सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे युवती सोनिया शर्मा को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। हरियाणा के रोहतक जिले के थाना आर्यनगर के एएसआई अशोक कुमार की ओर से ट्रांजिट रिमांड की अर्जी पेश की गई थी। सीजेएम ओमवीर सिंह ने मामले की सुनवाई के बाद सोनिया शर्मा के 23 घंटे की रिमांड अर्जी का आदेश पारित कर दिया। अभियोजन अधिकारी लाल साहब सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से पेश किए गए प्रपत्रों के अनुसार शोरूम से 71 तरह के जेवर चोरी हुए थे, जिनमें से 56 की बरामदी हुई। आरोपी युवती और बरामद माल को रोहतक ले जाया जाएगा। वहां के कोर्ट में पेश किया जाएगा।