फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police started investigation in the case of the death of an elderly person, no complaint was lodged

Shahjahanpur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, नहीं दी गई तहरीर

Mon, 30 Jun 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police started investigation in the case of the death of an elderly person, no complaint was lodged
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी 63 वर्षीय जय सिंह उर्फ फक्कड़ की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमाॅर्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। सोमवार सुबह उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

जय सिंह ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। कई लोगों को उन्होंने रुपया दिया हुआ था। वह अविवाहित थे, इसलिए उन्होंने कुछ माह पूर्व अपने भतीजे पवन को साथ रख लिया था। रोजाना सुबह-सुबह वह घर के बाहर आकर बैठ जाते थे, लेकिन रविवार की सुबह वह नहीं दिख। तब लोग घर के अंदर गए। देखा कि उनका शव चारपाई पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, उनके गले में प्लास्टिक की रस्सी व गमछा भी पड़ा हुआ था। कमरे में सारा सामान भी बिखरा हुआ था। एक बक्सा खेत में पड़ा हुआ था। इसे देख ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अपनी आरंभिक जांच की। वहां से कोई रुपये नहीं मिले जबकि उनके पास काफी रुपया रहता था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed