{"_id":"62f011671c9c557fb00f9625","slug":"police-sent-notice-to-retired-inspector-who-occupied-the-land-shahjahanpur-news-bly4938330142","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़े बांधने को दी जमीन पर कब्जा करने वाले सेवानिवृत्त दरोगा को पुलिस ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़े बांधने को दी जमीन पर कब्जा करने वाले सेवानिवृत्त दरोगा को पुलिस ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वर्षों पहले कोतवाली पुलिस को घोड़े बांधने के लिए दान में दी जमीन पर सेवानिवृत्त दरोगा ने अवैध कब्जा कर लिया। जमीन दान देने वाली महिला के परिवार के सदस्यों के विरोध दर्ज कराने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने नगर निगम से पत्राचार कर जमीन के मालिक के बारे में जाना है, साथ ही चौक कोतवाल बृजेश सिंह ने अवैध कब्जेदार रिटायर दरोगा को नोटिस भेजा है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकब मस्जिद कांच के अभिषेक दीक्षित, अंशिका श्रीवास्तव, रमेश चंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, सतीश शर्मा और दिनेश दीक्षित ने एसपी को पत्र दिया था। पत्र में बताया कि उनकी परनानी स्व. सुंदर देवी ने अपना मकान दान में पुलिस विभाग को दिया था। जिस जगह पर कोतवाली है, वहीं पर उस जगह पर घोड़े बांधने के लिए विभाग को दिया था।
कुछ दिन जानवर बांधने के बाद पुलिस विभाग के कर्मचारी रहने लगे। जगह पर पूर्व रिटायर दरोगा ने अवैध कब्जा कर लिया। सेवानिवृत्त होने के बाद भी जगह को खाली नहीं किया। पीड़ितों की मांग पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। कोतवाल बृजेश सिंह ने नगर निगम से पत्राचार कर जमीन के बारे में जानकारी चाही है। इंस्पेक्टर ने जमीन से अवैध कब्जा छोडने के लिए रिटायर दरोगा को नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन
-यह मामला हमारे संज्ञान में है। एसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले की जांच की जा रही है। नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी।