फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police searching for those who fired at the youth

Shahjahanpur News: युवक पर फायरिंग करने वालों को तलाश रही पुलिस

Sun, 01 Mar 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police searching for those who fired at the youth
तिलहर। एक दुकान पर शुक्रवार की रात कपड़े खरीदने गए तीन युवकों का दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने पीछा कर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मंसूरपुर गौंटिया गांव के करन भूटिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्त रिशु गुप्ता और माधव ठाकुर के साथ एक दुकान पर कपड़े खरीदने गए थे। जैसे ही वह तीनों बाइक से उतरे, तभी दो बाइकों पर सवार छह लोग वहां पहुंचे और उन्हें रोककर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। खतरा भांपते हुए वह दोस्तों के साथ जान बचाकर भाग निकले। इस पर आरोपियों ने उनका पीछा किया और सराफा बाजार की गली में फायर कर दिया। हालांकि, फायर होने के बाद वह सुरक्षित बच निकले। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पूरी होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed