फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police searched the missing person's records... Even on the second day, the burnt body could not be identified

Shahjahanpur News: पुलिस ने रिकॉर्ड में खंगाली गुमशुदगी...दूसरे दिन भी झुलसे मिले शव की शिनाख्त नहीं

Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police searched the missing person's records... Even on the second day, the burnt body could not be identified
तिलहर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे झुलसे मिले 25 वर्षीय युवक की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने जनपद व सीमावर्ती जिलों के थानों का रिकॉर्ड तलाश कर गुमशुदगी को तलाशा है। उसके बाद भी कोई सुराग जुटाने में कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास से जाने वाली चक रोड पर गोपालपुर नगरिया गांव निवासी वीरपाल के खेत में कुछ दिन पहले गेहूं की फसल कटवा ली गई थी। वर्तमान में वहां नरई खड़ी है। मंगलवार देर रात खेत में आग लगने पर ग्रामीण दौड़कर आए तो वहां युवक का अधजला शव मिला था। शव मिलने पर फोरेंसिक टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया। मामले में संदेह के आधार पर दस लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसमें एक युवक ने बताया कि जिस व्यक्ति का शव मिला है, उसने दुकान से शराब खरीदी और फिर बात करते हुए खेतों में चले गए। शराब शरीर पर गिरने से सिगरेट से आग लग गई। हालांकि, पुलिस ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया। पुलिस का कहना है कि युवक नशे में होने के साथ ही गुमराह कर रहा है। हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस उलझ गई है। पुलिस ने जनपद व आसपास जिलों के थानों के रिकॉर्ड को खंगाला है। उसमें भी गुमशुदगी को लेकर मृतक के चेहरे से कोई मिलान खाता व्यक्ति नहीं मिला है।
विज्ञापन

-----------
आसपास के गांवों में तलाश की
-पुलिस ने घटना के खुलासे को लेकर वारदात के आसपास के गांवों में जाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया है। बृहस्पतिवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। इंस्पेक्टर तिलहर ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार लगीं हैं। अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed