{"_id":"6a2daee77d8e88485400365e","slug":"police-rushed-to-the-scene-after-a-video-of-a-young-man-consuming-poison-circulated-and-saved-his-life-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176093-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जहर खाने का वीडियो प्रसारित होने पर दौड़ी पुलिस.... बचाई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जहर खाने का वीडियो प्रसारित होने पर दौड़ी पुलिस.... बचाई युवक की जान
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात युवक के जहर खाने का वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहल्ला उम्मरपुर निवासी सूरज का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। युवक की लोकेशन तहसील रोड स्थित नगर पालिका के अधिकारियों के लिए बने आवासों के पास मिली।
पुलिस ने शक होने पर एक बंद आवास का ताला तोड़ा, लेकिन युवक वहां नहीं मिला। कुछ देर बाद पुलिस सही लोकेशन पर पहुंची। युवक घर पर बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस तुरंत युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
--
अवर अभियंता ने आवास का ताला तोड़ने पर जताई नाराजगी
नगर पालिका के अवर अभियंता जेई नितिन गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना पूर्व सूचना दिए उनके सरकारी आवास का ताला तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वह बाहर हैं। सोमवार को आकर मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का वीडियो वायरल किया था। उसकी जान बचाने के लिए लोकेशन के आधार पर आवास का ताला तोड़ा गया था।