{"_id":"691ca42fbaad8c8a0d04a02a","slug":"police-removed-vehicles-parked-haphazardly-from-bareilly-mod-intersection-issued-25-challans-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158067-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली मोड़ चौराहा से पुलिस ने हटाए आड़े-तिरछे खड़े वाहन, 25 चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली मोड़ चौराहा से पुलिस ने हटाए आड़े-तिरछे खड़े वाहन, 25 चालान काटे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात बरेली मोड़ चौराहे पर ऑपरेशन तलाश के तहत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 25 वाहनों का चालान किया और कई संदिग्धों की तलाशी लेने के साथ ही चौराहे पर जाम की वजह बन रहे आड़े-तिरछे वाहन हटवाकर उन्हें किनारे खड़ा कराया।
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में अजीजगंज चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने पुलिस टीम के साथ बरेली मोड़ चौराहे पर बैरियर लगाकर चेकिंग की। पुलिस ने एक बाइक पर तीन लोग बैठे दिखने पर उन्हें रोककर फटकार लगाई। साथ ही दोबारा ऐसी स्थिति में पाए जाने पर बाइक सीज करने की चेतावनी दी।
इसके बाद बसों से आए संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर उनसे उनके गंतव्य के बारे में जानकारी ली। पुलिस आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वालों को हिदायत दी कि मार्ग के किनारे वाहनों को खड़ा करके सवारियां भरें। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियान में कुल 25 वाहनों के चालान किए गए। संवाद