फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Recruitment Exam: Reduction in long distance buses, traffic police alert to avoid jams

पुलिस भर्ती परीक्षा : लंबी दूरी की बसों में कटौती, जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस अलर्ट

Fri, 23 Aug 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: Reduction in long distance buses, traffic police alert to avoid jams
शाहजहांपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज ने लंबी दूरी तय करने वाली बसों के फेरे में कटौती की है। इन बसों से अभ्यर्थियों को सफर कराया जाएगा। हेल्प डेस्क बनाकर ड्यूटी भी लगाई गई है। जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। इसमें कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में अभ्यर्थियों को रोडवेज द्वारा नि:शुल्क सफर की सुविधा दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सफर कराने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र प्रकाश ने बताया कि दिल्ली रूट पर चलने वालीं 16 बसों समेत अन्य लंबे रूट से बसों को हटाया गया है।
विज्ञापन

हरदोई-कानपुर, सीतापुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद के अभ्यर्थी होने के चलते इन रूटों पर बसों को चलाएंगे। परीक्षा के लिए अतिरिक्त 62 बसों का इंतजाम किया गया है। रोडवेज बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाकर 14 कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई है। हेल्प डेस्क से अभ्यर्थियों को रूट के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर 35 जवानों की ड्यूटी लगाई
-ट्रेनों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र का रास्ता बताने के लिए हेल्प डेस्क बना ली गई। इसके अतिरिक्त 35 जवानों की ड्यूटी लगाई है। जीआरपी इंस्पेक्टर रेहान अली ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर बैठक कर ली गई है।


-सुरक्षा के लिए सारे प्वाइंटों पर ड्यूटी लगा दी गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ड्यूटी आवंटित कर दी गई। ई-रिक्शा चालकों, होटलों वालों को निर्धारित रुपये ही लेने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed