फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police recovered huge cache of firecrackers from tent warehouse in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: टेंट के गोदाम में 'मौत का सामान', आधी रात पुलिस ने मारा छापा, पटाखों का जखीरा बरामद

Tue, 08 Oct 2024 01:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 01:13 PM IST
सार

शाहजहांपुर के खुदागंज में सोमवार रात सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने टेंट के गोदाम में छापा मारा। गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं। अवैध रूप से इनका भंडारण किया गया था। 

विज्ञापन
Police recovered huge cache of firecrackers from tent warehouse in Shahjahanpur
टेंट के गोदाम में मिला पटाखों का जखीरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जनपद के खुदागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने टेंट के गोदाम में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है। टेंट के सामान के साथ ही पटाखों को छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गोदाम स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी आशुतोष गुप्ता की टेंट की दुकान है। पास में ही गोदाम बना रखा है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए गोदाम में पटाखों को छिपाकर रखने की सूचना पुलिस को मिली थी। देर रात सीओ अमित चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस बल ने गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन


एसडीएम की मौजूदगी में गोदाम का शटर खोला गया। इसमें टेंट के सामान के साथ रखे 40 गत्ते मिले। गत्तों में विभिन्न ब्रांड के पटाखे मिले हैं। सीओ ने बताया कि गोदाम मालिक आशुतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed