फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police officers shared the joy of Diwali with the elderly.

Shahjahanpur News: पुलिस अफसरों ने वृद्धजनों के साथ बांटीं दिवाली की खुशियां

Fri, 24 Oct 2025 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police officers shared the joy of Diwali with the elderly.
रोजा में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन परोसते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत : मीडिया सेल
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति के तहत अंतर्गत रोजा के आचार्य विनोबा भावे वृद्धाश्रम में एसपी राजेश द्विवेदी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां बांटीं। उन्हें भोजन परोसा और उपहार दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी राजेश द्विवेदी के साथ एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सदर प्रयांक जैन, सीओ पुवायां प्रवीण मलिक, सीओ तिलहर ज्योति यादव व अन्य अधिकारी वृद्धाश्रम पहुंचे। अधिकारियों ने बुजुर्गों को बैठाकर भोजन कराया। इसके बाद उपहार स्वरूप कंबल वितरित किए। उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की पूंजी और प्रेरणा हैं। दीपावली के इस पावन अवसर पर उनके साथ खुशियां बांटना पुलिस परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। एसपी ग्रामीण ने कहा कि मिशन शक्ति केवल महिला सशक्तीकरण तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान, संवेदना और सहयोग की भावना को सशक्त बनाता है। बुजुर्गों ने पुलिस अधिकारियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान रमेश भइया, विमला बहन, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed