फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police left for Punjab to recover the student

Shahjahanpur News: छात्रा की बरामदगी के लिए पंजाब रवाना हुई पुलिस

Tue, 31 Dec 2024 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 31 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police left for Punjab to recover the student
मीरानपुर कटरा। अपहृत 12वीं की छात्रा की पंजाब में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम उसकी बरामदगी के लिए वहां रवाना हो गई। 13 नवंबर को सिख समुदाय के तीन युवकों के खिलाफ पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी राजेश एस. से मुलाकात की। महिला आयोग व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली में भी प्रार्थना पत्र भेजा। हालांकि, जांच में पुलिस को छात्रा की लोकेशन पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के तरनतारन जिले में मिली थी। एसपी के निर्देश पर एसआई इतेश तोमर, दो पुलिस कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल के साथ अपहृत छात्रा को बरामद करने के लिए पंजाब रवाना हो गए हैं। वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद अधिकारियों ने आरोपियाें के करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। इसके बाद आरोपी पक्ष ने पंजाब से वीडियो मंगाकर पुलिस को दिखाया, जिसमें छात्रा आरोपियों को निर्दोष बता रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की सकुशल बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं। संवाद

रूबीना।

रूबीना।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed