फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police is searching for the person who posted fake terrorist attack news

Shahjahanpur News: आतंकी हमले की फर्जी पोस्ट डालने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 13 May 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police is searching for the person who posted fake terrorist attack news
शाहजहांपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल में शाहजहांपुर में आतंकी हमले का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। साइबर थाना और चौक कोतवाली की पुलिस विवेचना कर आईडी की पड़ताल के साथ ही वीडियो डालने वाली की लोकेशन का पता कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सरहद पर तनावपूर्ण स्थिति के बीच सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो ने लोगों में खलबली मचा दी थी। इंस्टाग्राम आईडी पर धमाके के वीडियो पर शाहजहांपुर में आतंकी हमला लिखकर पोस्ट किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद शाहजहांपुर पुलिस को टैग किया गया। पुलिस की जांच में वीडियो फर्जी और अफवाह फैलाने वाला निकला। इसका पुलिस ने खंडन करने के साथ ही संज्ञान लिया।
विज्ञापन

मामले में साइबर थाना और चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। साइबर थाने के उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मीडिया सेल के जरिये उनके सीयूजी नंबर पर एक्स आईडी पर किए गए ट्वीट की जांच उन्हें सौंपी गई। क्षेत्र में जाने पर लोगों ने बताया कि इंस्टाग्राम आईडी अंकित कुमार 71010 की ओर से वीडियो पोस्ट की गई थी। इससे जनमानस में काफी भय है। वहीं, उपनिरीक्षक नितिन मलिक ने चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकदमों की विवेचना के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। पुलिस संबंधित स्थान को तलाश रही है, जहां से वीडियो डाला गया। आईपी एड्रेस भी तलाश किया जाएगा। हालांकि, अभी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
उपनिरीक्षकों की तहरीर पर वीडियो पोस्ट करने वाली आईडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए साइबर सेल और चौक कोतवाली की टीम लगी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
पंकज पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed