{"_id":"653ff141ec3ef7f7140806ae","slug":"police-is-investigating-the-horoscope-of-sonu-who-gave-fake-notes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-7330-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नकली नोट देने वाले सोनू की कुंडली खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नकली नोट देने वाले सोनू की कुंडली खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
नकली नोट प्रकरण :
0 कटरा पुलिस ने बरेली सेटेलाइट के चौकी व संबंधित थाने से साधा संपर्क
0 आरोपियों ने सोनू का बताया था नाम, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के रामलीला मेले में नकली नोटों के साथ पकड़े गए युवकों ने बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर सोनू नाम के युवक से नोट लेने की बात बताई थी। कटरा पुलिस ने सोनू की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बरेली में संपर्क साधकर उसके बारे में जानकारी जुटाई है।
शनिवार को रामलीला मेले में दो युवकों को पुलिस ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। उनके पास से 100-100 के 152 नकली नोट बरामद हुए थे। 15,200 रुपये के नकली नोट के साथ बरेली के भुता थाना के फैजनगर निवासी अकील व इरफान को पकड़ा था। दोनों ने बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे से सोनू नाम के व्यक्ति से छह हजार रुपये में नकली नोट लेने की बात स्वीकार की थी।
दोनों ने उसका मोबाइल नंबर भी पुलिस को बताया था, जो पुलिस ने रिपोर्ट में लिखा है। पुलिस ने साेनू की तलाश शुरू कर दी है। कटरा पुलिस ने सेटेलाइट चौकी व बरेली में इंस्पेक्टर से संपर्क साधा है। एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया, जिससे साेनू का सुराग लगाया जा सके। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि सोनू के बारे में जानकारी की जा रही है। उसका सुराग लगते ही पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
मेले में आसानी से चल जाते नकली नोट
इन दिनों जिले के विभिन्न स्थानों पर रामलीला मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेले में भीड़ के कारण दुकानदार नोटों की ज्यादा परख नहीं करते हैं। यही वजह है कि नकली नोट यहां पर आसानी से चल जाता है। रविवार को कटरा में नकली नोट चलाने वाले पकड़े जाने के बाद पुलिस अन्य मेलों पर भी नकली नोटों को लेकर नजर रख रही है।