फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police investigating ATM with bank officials

पुलिस ने बैंक अधिकारी के साथ की एटीएम की जांच

Sun, 26 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकलने की शिकायत की रविवार को रीजनल मैनेजर की ओर से नियुक्त अधिकारी और पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच की। टेक्निकल टीम न होने के कारण सीसीटीवी फुटेज नहीं देखे जा सके, लेकिन अभी तक की जांच में कोई ऐसा क्लू नहीं मिला जिससे शिकायत की पुष्टि हो पाती। एसबीआई के रीजनल मैनेजर के निर्देश पर बीसलपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर भरत भूषण रविवार को बैंक पहुंचे। उनके साथ सीओ सुमित शुक्ल, कोतवाल भरत गौतम और इस मामले के विवेचक एसएसआई अमर सिंह यादव ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि 23 फरवरी की शाम एटीएम में दो हजार और पांच सौ के नोट से 40 लाख रुपये भरे गए थे। दो हजार का नकली नोट निकलने की शिकायत पर बैंक की ओर से उसी समय एटीएम लॉक कर दिया गया। लॉकिंग के दौरान एटीएम में 38, 81500 की रकम शेष थी। रविवार को एटीएम से यह रकम निकालकर सभी नोट चेक किए गए, लेकिन उनमें से एक भी नोट नकली नहीं पाया गया। एटीएम में रुपये भरने वाले बैंक कैशियर से भी पूछताछ की गई। जांचकर्ताओं के अनुसार नकली नोट निकलने की शिकायत से पहले अन्य कई लोगों ने करीब सवा लाख की नकदी एटीएम से निकाली लेकिन उसमें भी एक भी नकली नोट की शिकायत नहीं मिली। सीओ सुमित ने बताया कि सोमवार को सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच पड़ताल की जाएगी। बता दें कि 23 फरवरी की शाम सराफ अरविंद गुप्ता के पुत्र ऋतिक ने एटीएम से दस हजार रुपये निकाले थे। उसका कहना था कि दो-दो हजार रुपये के पांच नोट में से एक नोट नकली था। इस मामले में व्यापारियों ने पुलिस तथा एसडीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed