फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police have registered a case of abetment to suicide in connection with the young woman's death.

Shahjahanpur News: युवती की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 17 Jun 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police have registered a case of abetment to suicide in connection with the young woman's death.
पुवायां। गांव कलंदरगंज की सुगंधा देवी की मौत के मामले में पिता बसंतलाल ने दामाद सहित पांच लाेगों के खिलाफ पुत्री काे आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी चार दिसंबर 2024 को पुवायां के ही गांव रतनपुर कुंडा निवासी राजकमल के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से दामाद राजकमल, उसके पिता राजेश कुमार, मां कमला देवी, बहन तरुण देवी, मामा गांव बेहटा जमीने जेबा के मनोज 50 हजार रुपये और सोने की लर मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर सुगंधा का उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन

कई बार पुलिस चौकी में पंचायत होने पर भी पुत्री के ससुराल वाले दहेज की मांग पर अड़े रहे। 11 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने पुत्री को पीटकर घर से निकाल दिया। वह पुत्री को घर ले आए। तहरीर देने पर पुवायां थाने में फैसला हुआ कि दामाद कुछ दिन बाद पुत्री को विदा करा ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दामाद पुत्री की विदा कराने नहीं आया। दामाद पुत्री को कॉल और मेसेज कर परेशान करता रहा। इस कारण पुत्री ने 15 जून को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो वायरल: सुगंधा का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पति को भावनात्मक संदेश लिखा है कि ‘चाहा है तुमको चाहूंगी हमदम’। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed