फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police guard at ARTO office, shops remained closed

एआरटीओ कार्यालय पर खाकी का पहरा, बंद रहीं दुकानें, नदारद

Wed, 21 Sep 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

नियामतपुर गांव स्थित एआरटीओ कार्यालय में दलालों की दबंगई की शिकायत आने के बाद डीएम और एसपी ने संज्ञान लिया है।सोमवार को दलालों की दबंगई की शिकायत पर एसपी एस. आनंद ने सिंधौली पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।पुलिस ने उसे फटकार लगाते हुए बंद करा दिया।

विज्ञापन
Police guard at ARTO office, shops remained closed

विस्तार

शाहजहांपुर। नियामतपुर गांव स्थित एआरटीओ कार्यालय में दलालों की दबंगई की शिकायत आने के बाद डीएम और एसपी ने संज्ञान लिया है। मंगलवार सुबह दलालों पर शिकंजा कसने के लिए सिंधौली पुलिस ने कार्यालय में डेरा डाल दिया। पुलिस के डर से दलाल गायब हो गए, दुकानें भी नहीं खुलीं। दोपहर को नगर मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर दुकान पर दलाल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को दलालों की दबंगई की शिकायत पर एसपी एस. आनंद ने सिंधौली पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और दोपहर को पहुंचकर दुकानों को बंद करा दिया था। मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर चंद्रकिरण राव एआरटीओ कार्यालय खुलने से पहले ही फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्हें एक दुकान खुली मिली। पुलिस ने उसे फटकार लगाते हुए बंद करा दिया। पुलिस को देखकर दलाल भी लौट गए। इंस्पेक्टर ने आसपास की गलियों का भ्रमण किया, साथ ही अनधिकृत रूप से खड़े लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, डीएम के निर्देश के बाद नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय आए लोगों से पूछताछ की। कुछ लोग काउंटर की लाइन से बाहर खड़े नजर आए। इस पर नाराजगी व्यक्त् की। नगर मजिस्ट्रेट ने एआरटीओ प्रशासन एमपी सिंह को कार्यालय व आसपास क्षेत्र में दलालों से सावधान रहने के लिए बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि दुकान में दलालों को न बैठने दें। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों को समयबद्ध रूप से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed