फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police failed to solve the case of murder and theft in a secure colony.

Shahjahanpur News: सुरक्षित कॉलोनी में हत्या और चोरी की वारदात खोलने में पुलिस नाकाम

Thu, 12 Oct 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police failed to solve the case of murder and theft in a secure colony.
शाहजहांपुर। जिले में डीएम कंपाउंड और ऑफिसर्स कॉलोनी से सुरक्षित कोई एरिया नहीं माना जाता है, लेकिन अपराधियों ने इन कॉलोनी में घुसकर हत्या व चोरी की वारदात को अंजाम दिया और आसानी से निकल गए। दो माह से अधिक बीत जाने के बाद भी एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाए हैं। इसी तरह चोरी करने वाले भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के डीएम कंपाउंड स्थित सर्वेंट क्वार्टर में 28 जुलाई की सुबह रामबेटी का शव कमरे में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर वार और तेजाब से चेहरा व हाथ जलाने की बात की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतका के बेटे मुकेश की तहरीर पर हत्या की धारा में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने मृतका की बेटियों समेत करीब 40 लोगों से पूछताछ की थी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली थी। फिर भी कोई सुराग नहीं लग सका था। रामबेटी की हत्या की वजह तक पुलिस नहीं तलाश पाई। अधिकारी भी जल्द खुलासा होने की बात कहकर मामले को टाल रहे हैं। अहम बात यह है कि इतनी सुरक्षित कॉलोनी में वारदात को अंजाम देकर निकल गए और पुलिस उन्हें तलाश करने तक में नाकाम रही।
विज्ञापन


दो बार एसडीएम के क्वार्टर में चोरी, पुलिस के हाथ सुराग नहीं : ऑफिसर्स कॉलोनी में दो एसडीएम के घरों को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गए। तिलहर की एसडीएम रहीं राशि कृष्णा के बंद घर में चोरों ने करीब एक लाख का माल चोरी कर लिया था। इसी तरह एसडीएम सदर सुशांत कुमार का तबादला एसडीएम इटावा के पद पर हो गया था। उन्होंने अपना क्वार्टर खाली नहीं किया था। उनके क्वार्टर में घुसकर चोरों ने एक लाख का माल चोरी कर लिया। दोनाें ही घटनाओं में पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबेटी हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। चोरियों की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम लगी हैं।
सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed