{"_id":"6a0f450ca53237afc70a275d","slug":"police-fail-to-prevent-buses-from-other-districts-from-entering-the-city-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173866-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गैरजनपद की बसों को शहर के अंदर आने से रोकने में पुलिस नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गैरजनपद की बसों को शहर के अंदर आने से रोकने में पुलिस नाकाम
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अड्डे पर सड़क किनारे खड़ी बसें। संवाद
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के बाद भी गैरजनपदों की बसों के शहर में प्रवेश करने पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बसों के अड्डे पर आने के कारण लोगाें को जाम से जूझना पड़ता है। साथ ही रोडवेज बस अड्डे में बस खड़ा करने की जगह भी नहीं रहती है। बाहर से आने वाली बसों को सेटेलाइट बस अड्डे से संचालित करने के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
परिवहन निगम के बेड़े से 251 बसों का संचालन होता है। गत दिनों वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गैर जनपदों की बसों को सेटेलाइट बस अड्डे से चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बसें शहर के अंदर आ रही हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस को व्यवस्था करनी चाहिए, लेकिन कहीं पर बैरियर नहीं लगाए जाने के कारण बसें सीधे शहर के अंदर आने से जाम की स्थिति बन जाती है।
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बसों की संख्या अधिक होने पर अड्डे के बाहर भी खड़ी हो जाती हैं। इस पर यातायात पुलिस बसों का चालान कर देती है। बसाें को शहर में आने से रोकने के लिए डीएम से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
--
परिवहन निगम के अफसरों के साथ बैठक की गई है। जिन बसों को रोकना है, उसकी सूची एआरएम से मांगी गई है। सूची आने के बाद बसों के अंदर आने पर पूर्ण प्रतिबंध लग सकेगा।
- शुभम वर्मा, सीओ यातायात