{"_id":"69a3456b0550cc6f3304bdbc","slug":"police-engaged-in-search-of-gamblers-who-fled-leaving-their-bikes-behind-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-166843-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइकें छोड़कर भागे जुआरियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइकें छोड़कर भागे जुआरियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने मानपुर चचरी गांव के पास जंगल में छापा मारचार जुआरियों को पकड़ा। ताश के पत्तों समेत फड़ से तीन लाख 11 हजार 500 रुपये व तलाशी में 86,800 रुपये बरामद किए गए। मौके से 16 बाइकें भी कब्जे में ली गईं। इनके नंबर से जुआरियों की तलाश की जा रही है। इनमें दो बाइकें लखीमपुर खीरी व एक हरदोई जिले के नंबर की है।
क्षेत्र में लंबे समय से जुआ हो रहा था, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। अभी कुछ दिन पूर्व मिली सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और टीम को लगाया। शुक्रवार की शाम रोजा पुलिस ने मानपुर चचरी गांव के जंगल में छापा मारा। रोजा के मुकरमपुर रहीमपुर गांव निवासी दिनेश यादव, मोहल्ला लोधीपुर निवासी मोहम्मद जैन, चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज निवासी दिनेश मौर्या व लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव सिसोरा नासिर निवासी कल्लू को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि ये लोग जगह बदल-बदलकर जुआ खेलते थे। मौके से 16 बाइकों को छोड़कर भागे जुआरियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिनेश यादव पर वर्ष 2008 में हत्या की रिपाेर्ट दर्ज हुई थी। दिनेश मौर्या पर वर्ष 2009 में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज है। पकड़े गए चारों जुआरियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।