फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Conduct Riot Control Drill, Fire Tear Gas Shells

Shahjahanpur News: पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास, आंसू गैस के गोले छोड़े

Sun, 17 May 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police Conduct Riot Control Drill, Fire Tear Gas Shells
मॉक ड्रिल करते पुवायां सर्किल के पुलिस कर्मी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। आगामी पर्वों व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सभी सर्किलों में दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस बीच दंगाइयों से निपटने का अभ्यास किया गया। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हुई मॉकड्रिल में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत ने पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी दीं। अधिकारियों की निगरानी में बलवाइयों व पुलिस की दो टीमें बनाई गईं और अभ्यास किया गया। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने ड्रिल के दौरान पुलिस बल को आकस्मिक परिस्थितियों, भीड़ नियंत्रण, बलवा व कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतीपूर्ण स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का प्रशिक्षण दिया। दंगा नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों एवं आवश्यक पुलिस उपकरणों के उपयोग का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने पुलिस बल को त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर आपसी समन्वय और प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने, अफवाहों पर नियंत्रण रखने व किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल, निष्पक्ष एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

--
तिलहर व पुवायां सर्किल में भी हुई ड्रिल
तिलहर। सीओ इशिका सिंह की निगरानी में सर्किल के पुलिस बल ने चीनी मिल मैदान पर मॉकड्रिल की। सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस कर्मियों ने परेड की। पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के बारे में जानकारी दी गई। सिंधौली क्षेत्र में सीओ पुवायां प्रवीण मलिक की निगरानी में मॉकड्रिल की गई। सिंधौली इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने चुनौतियों से निपटने के उपाय बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed