{"_id":"673265d61b037be3b80083d6","slug":"police-collected-rs-125-lakh-in-the-name-of-returning-the-fireworks-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131018-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आतिशबाजी वापस करने के नाम पर पुलिस ने वसूले 1.25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आतिशबाजी वापस करने के नाम पर पुलिस ने वसूले 1.25 लाख
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली से पहले मोहल्ला अजीजगंज स्थित जनरल स्टोर से अवैध आतिशबाजी को बरामद करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि पुलिसकर्मी ने कार्रवाई न करने के नाम पर एक लाख 25 हजार रुपये ले लिए और रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। व्यापारी ने एसपी को साक्ष्य के तौर पर चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ताजूखेल निवासी सीमा गुप्ता ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उनका अजीजगंज में जनरल स्टोर है। उनका बेटा दीपावली के अवसर पर 90 हजार रुपये के पटाखे बिक्री के लिए लाया था। उसे लोगों ने बताया कि बिना लाइसेंस के पटाखे बिक्री करना गैरकानूनी है तो उन्होंने पटाखों को गोदाम में रख दिया। साथ ही संबंधित व्यापारी से वापसी के लिए वार्ता कर ली।
27 अक्तूबर को अजीजगंज चौकी की पुलिस स्टोर पर आई और पटाखे जब्त कर लिए। उनके बेटों को भी पकड़ कर पुलिस चौकी अजीजगंज ले गए। यहां शाम को वार्ता के लिए बुलाया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई न करने के नाम पर 1.25 लाख रुपये ले लिए और अगले दिन 28 अक्तूबर को आकर पटाखे ले जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
अगले दिन न सिर्फ केस दर्ज कर दिया, बल्कि पटाखे वापस देने के लिए कहने पर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि मुकदमे में बरामद पटाखों को भी कम दर्शाया गया। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने पुत्र से चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल से वार्ता की रिकार्डिंग भी एसपी को सौंपी है। इसमें लेन-देन का जिक्र है।
-
विधायक ने कार्रवाई पर जताई थी नाराजगी
दिवाली पर आतिशबाजी को जब्त करने की कार्रवाई पर जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा भी नाराज हुए थे। विधायक ने डीएम से शिकायत करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर एतराज जताया था।
-
मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर आराेपों की जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- पंकज पंत, सीओ सिटी