फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police caught a trolley full of wheat from near the ration shop

पुलिस ने राशन की दुकान के सामने से पकड़ी गेहूं से भरी ट्रॉली

Sat, 07 May 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Police caught a trolley full of wheat from near the ration shop
शाहजहांपुर/कांट। कांट के अकर्रा रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने गेहूं से भरी ट्रॉली पुलिस ने जब्त कर ली। एसडीएम सदर ने कोटेदार की दुकान पर खाद्यान्न के स्टॉक और अभी तक वितरण के सत्यापन को दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

अकर्रा रसूलपुर के ग्राम प्रधान मदन लाल वर्मा का कहना है कि कोटेदार ने कार्डधारकों में वितरण के लिए आपूर्ति विभाग के गोदाम से खाद्यान्न का कई दिन पहले उठान कर उसे अपनी दुकान में रखवा लिया, लेकिन वितरण में आनाकानी कर रहा था। गांव के कई कार्डधारक रात में जागकर दुकान की निगरानी करते रहे। रात करीब दो बजे ग्रामीणों ने राशन की दुकान के आगे खड़ी ट्रॉली में कुछ लोगों को गेहूं भरते देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शोर मचाकर ट्रॉली को घेरे में ले लिया। 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान भी पहुंच गए और उन्होंने रात में ही विधायक मानवेंद्र सिंह को अवगत कराया। कुछ देर बाद कांट पुलिस पहुंच गई। पुलिस गेहूं से भरी ट्रॉली कब्जे में लेकर थाने चली गई, लेकिन बाद में जब्त गेहूं जांच होने तक विभागीय गोदाम में जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे सुबह अकर्रा रसूलपुर में सरकारी गेहूं से भरी ट्रॉली पकड़े जाने की सूचना मिली। मौके पर पूर्ति निरीक्षक को भेजा है। ट्रॉली में गेहूं खुला रखा मिला, जबकि राशन का गेहूं सरकारी बैग में आता है। पकड़ा गया खाद्यान्न सरकारी बताया गया है। इसलिए जांच एसडीएम के स्तर से की जा रही है। जांच में गेहूं सरकारी प्रमाणित होने पर आगे की कार्रवाई तय होगी। -ओम हरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी

अकर्रा रसूलपुर में पुलिस स्तर से एक ट्रॉली गेहूं जब्त कर आपूर्ति विभाग के गोदाम में जमा कराने की बात मेरे संज्ञान में लाई गई है। जांच के लिए एआरओ (सहायक राजस्व अधिकारी) और नायब तहसीलदार की दो सदस्यीय टीम गठित की है। टीम शनिवार को कोटेदार की दुकान पर जाकर राशन के मौजूदा स्टॉक और उपभोक्ताओं में वितरण का सत्यापन करेगी। -सुप्रिया गुप्ता, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed