{"_id":"650f45150155a5db04048e95","slug":"police-busy-searching-for-other-criminals-involved-in-murder-and-robbery-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-5256-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हत्या और डकैती में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हत्या और डकैती में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
शहरोज से पूछताछ के आधार पर पुलिस की कार्रवाई बढ़ रही आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के मोहल्ला घेर बाजार में 19 सितंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता की हत्या में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस लग गई है। पुलिस ने एक आरोपी शाहबाज को घटना के दिन ही मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी शहरोज को भी जेल भेज दिया।
आलोक की हत्या के बाद पत्नी ने सगीर खां डभौरा वाले और शाहबाज के अलावा आठ अन्य बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक शहरोज और शाहबाज के साथ दो और बदमाश घर में घुसे थे जबकि कुछ बदमाश छत और घर के बाहर मौजूद रहे थे। पुलिस ने शाहबाज को घटना की शाम ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
वहीं शाहबाज की गिरफ्तारी शुक्रवार को दिखाई थी। पुलिस ने जेल भेजने से पहले शाहबाज से पूछताछ की थी। माना जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस हत्याकांड में सगीर खां की भूमिका भी तलाश कर रही है। परिजनों ने सगीर पर शाहबाज और शहरोज को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। ऐसे में सगीर और दोनों आरोपियों के संबंधों की पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर पुलिस शहरोज को अदालत से रिमांड पर ले सकती है।
विज्ञापन
-
मामले में विवेचना चल रही है। पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई हैं। प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
- संजीव वाजपेयी, एसपी देहात