फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police booths will be built for security and assistance on the Kanwar Yatra route

Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सहायता के लिए बनेंगे पुलिस बूथ

Sun, 29 Jun 2025 10:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Police booths will be built for security and assistance on the Kanwar Yatra route
जलालाबाद। कांवड़ यात्राएं सुरक्षित व सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर चौक-चौबंद व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए फर्रुखाबाद-बरेली और शाहजहांपुर हाईवे पर पुलिस बूथ बनाने और कोला मोड़ पर बड़े वाहन रोकने के लिए बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अपराध रवि कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान फर्रुखाबाद हाईवे पर बझेड़ा चौराहे और शाहजहांपुर हाईवे पर उबरिया मंदिर व पुरैना गांव के बीच कांवड़ियों की सहायतार्थ पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। इसी तरह कोला मोड़ पर बैरियर लगाकर वहां पुलिस की तैनाती की जाएगी ताकि बड़े वाहन कांवड़ यात्रा मार्ग के बीच घुसपैठ नहीं कर सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा बारह पत्थर चौराहे, याकूबपुर तिराहा, कोलाघाट पुल तथा सरैंया मोड़ पर 24 घंटे पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगी रहेगी। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर अतिरिक्त सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। शनिवार को एसपी सिटी ने भी यहां के अलावा कलान से पटना देवकली व ढाईघाट जाने वाले मार्ग का निरीक्षण कर उन्हें व्यवस्थित कराने के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए। चूंकि, दस जुलाई से कांवड़ यात्राएं शुरू होंगी, इसलिए अधिकारी पहले से सारी व्यवस्थाएं कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed