फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Attach Disputed Land on SDM's Orders

Shahjahanpur News: एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने कुर्क की विवादित जमीन

Mon, 01 Jun 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police Attach Disputed Land on SDM's Orders
निगोही। भूरखेड़ा गांव में दो माह पूर्व विवाद में आई भूमि को एसडीएम सदर संजय पांडेय के आदेश पर पुलिस ने रविवार को कुर्क कर अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। इसके साथ ही वहां एसडीएम के हवाले से चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया गया।
विज्ञापन

भूरखेड़ा में खुटार के राज परिवार की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर वहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना करने की कोशिश की। इस पर दो माह पूर्व दूसरे पक्ष के लोगों ने भी उस भूमि पर अपना दावा करते हुए वहां हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करने की कोशिश करते हुए भजन-कीर्तन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के टकराव की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस और राजस्व टीम के सामने दोनों पक्ष भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। बाद में अभिलेखों की जांच होने पर जमीन खुटार के राजा के नाम दर्ज पाई गई। इस पर एसडीएम ने विवादित जमीन पर किसी भी तरह के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी। एसडीएम के आदेश पर भूमि को प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कुर्क कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed