{"_id":"5f9c62b98ebc3e9b7a5bfe1f","slug":"police-arrested-two-youths-who-burnt-effigy-of-french-president-in-tilhar-shahjahanpur-news-bly4252584124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर में फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला जलाने निकले दो युवकों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर में फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला जलाने निकले दो युवकों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
तिलहर। ईद मिलादुन्नवी को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सतर्कता के बीच तिलहर में कुछ युवकों के फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का पुतला जलाने की कोशिश की तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पुतला लेकर चल रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसका पता लगने पर एडीएम एफआर गिरिजेश कुमार चौधरी और एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने मौके पर पहुंच गए।
तिलहर में शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे बाजार पोटरगंज में विरियागंज पुलिस चौकी के पास करीब एक दर्जन युवा नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उनके हाथों में फ्रांस के राष्ट्रपति पुतला था। इसका पता लगने पर पहुंचे एसआई पवन पांडे और भूपेंद्र चौधरी ने युवाओं को रोका। पुलिस को देखकर कुछ युवा भाग गए। फ्रांस के राष्ट्रति का पुतला और तिरंगा लेकर चल रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। इसका पता लगने पर सीओ परमानंद पांडे और कोतवाल दीपक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। इस दौरान भ्रमण पर निगले एडीएम फाइनेंस गिरजेश कुमार चौधरी और एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले गई। इसके बाद पूरे कस्बे में चौकसी बढ़ा दी गई। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में आला अफसरों के आदेश पर निर्णय लिया जाएगा।