{"_id":"68d84342a159413d1f0d3c64","slug":"police-arrested-two-brothers-in-connection-with-the-death-of-an-old-woman-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153790-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को पकड़ा
विज्ञापन
बंडा। ढका घनश्याम गांव में मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला विलासो देवी की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपी सगे भाइयों आकाश और विकास को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
राजकुमार के पुत्र अंकश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी व गांव के सुंदरलाल की रिश्तेदारी एक ही जगह है। सुंदरलाल रिश्तेदारों को उकसाने का आरोप लगाते हुए उससे रंजिश मानने लगा। 25 सितंबर की दोपहर सुंदरलाल, उसकी पत्नी सुंदरी व उसके पुत्र आकाश, विकास , चंदन बांका, लाठी-डंडों व ईंटों से घर में घुसकर हमला कर दिया।
बांका लगने से दादी विलासो देवी, बहन रश्मि देवी, चाची सुनीता, चाचा आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। दादी विलासो देवी की गंभीर हालत देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां दादी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपी आकाश और विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।