फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested six members of vehicle theft gang in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुलिस ने वाहन चोर गैंग के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी की रायफल सहित बाइकें बरामद

Sat, 10 May 2025 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 May 2025 05:43 PM IST
सार

पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। ये गैंग बाइक चोरी करने के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भाग जाते थे। 

विज्ञापन
Police arrested six members of vehicle theft gang in Shahjahanpur
वाहन चोर गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह फ्लोरेंस नाइटिंगल नर्सिंग कॉलेज के सामने पड़े खाली प्लॉट से अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के छह सदस्यों को पकड़ा। आरोपियों से चोरी की छह बाइकें बरामद कीं। इसके बाद बाइक चोरों को कोर्ट में पेश किया। फिर न्यायिक अभिरक्षा में सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सिंधौली थाना क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर गांव का उमेश, गुलफाम, इमरान, संजीत, रोजा थाना क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ला निवासी जनाब व थाना सदर बाजार क्षेत्र की शांतिपुरम कॉलोनी निवासी नूर मोहम्मद उर्फ जरैंद है। इनके कब्जे से चोरी की एक रायफल, दो कारतूस, चोरी की छह मोटर साइकिल, दो मोबाइल फोन, नंबर प्लेट खोलने व लगाने के उपकरण, छह फर्जी नंबर प्लेट, चार असली नंबर प्लेट, एक टार्च बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला है कि चोरी की बाइकें थाना सदर बाजार क्षेत्र, चौक कोतवाली क्षेत्र, हरदोई जनपद से चोरी की गईं हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: खपरैल के मकान में रहने वाले दिव्यांग के खाते में 97.24 लाख रुपये... केंद्रीय एजेंसी के अलर्ट के बाद FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि उमेश पर आठ, जनाब पर 11 और नूर मोहम्मद पर सात मुकदमें दर्ज हैं। ये रेकी करने के बाद एक जगह पर काफी देर से खड़ी बाइक का लॉक मास्टर चाभी से खोल लेते थे। फिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भाग जाते थे। इनके और भी सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। एसपी राजेश द्विवेदी ने टीम की हौसला अफजाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed