{"_id":"6480d6a75c4d301c59002934","slug":"police-arrested-absconding-accused-mustakim-and-sent-him-to-jail-shahjahanpur-news-c-4-1-176270-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस ने फरार आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस ने फरार आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Thu, 08 Jun 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर में सहमति संबंध में रह रही युवती की मौत और धर्मांतरण के मामले में फरार आरोपी मकान मालिक मुस्तकीम को 10 दिन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी नावेद और उसके सहयोगी फरहाद को पहले ही जेल भेज चुकी है।
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की 28 मई की रात गर्भपात की दवा की ओवरडोज के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। उसकी राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। नावेद ने अस्पताल में युवती को अपनी पत्नी बताते हुए उसका नाम जोया सिद्दीकी दर्ज कराया था। युवती साउथ सिटी के आंख के एक अस्पताल में काम करती थी।
दो समुदायों के बीच का मामला होने पर हिंदू संगठन सक्रिय हो गए थे। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने विधि विरुद्ध धर्मांतरण और दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नावेद और फरहाद को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी मकान मालिक मुस्तकीम फरार चल रहा था। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने मुस्तकीम को लोधीपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।