फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police alert regarding new year, hotels and dhabas were checked

Shahjahanpur News: नए साल को लेकर पुलिस अलर्ट, होटलों-ढाबों की चेकिंग की गई

Wed, 01 Jan 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 01 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police alert regarding new year, hotels and dhabas were checked
शाहजहांपुर में लाल इमली चौराहा पर ब्रीथ एनाइजर का डेमो कराते अ​धिकारी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। नए साल के जश्न पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने अलर्ट जारी किया है। मंगलवार की शाम होते ही पुलिस ने होटलों-ढाबों की चेकिंग शुरू कर दी। तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के बैरियर लगाए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। अधिकारियों ने पैदल गश्त भी की।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के विदाई के उत्साह को लेकर घटना और दुर्घटना रोकने को लेकर पुलिस ने सक्रिय हो गई। शहरी क्षेत्र में तिराहों और चौराहों पर पुलिस को तैनात किया। खिरनीबाग चौराहा, अशफाक नगर तिराहा समेत प्रमुख चौराहों पर पुलिस को तैनात कर दिया। एसपी राजेश एस. के निर्देश पर थाना प्रभारियाें ने अपने क्षेत्र के होटल-ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए। लाल इमली चौराहा पर ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई। इसके बाद एसपी सिटी के साथ विभिन्न मार्गों पर पुलिस कर्मियों ने पैदल गश्त की। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाने को रोकने को कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। बुधवार को नए साल को देखते हुए ड्यूटी लगा दी गई है। थाना प्रभारियों को निर्देशित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed