{"_id":"64c6b915a18f30c2b3015f47","slug":"police-active-in-view-of-muharram-and-kanwar-passengers-co-took-charge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-2140-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुहर्रम और कांवड़ यात्रियों के मद्देनजर पुलिस सक्रिय, सीओ ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुहर्रम और कांवड़ यात्रियों के मद्देनजर पुलिस सक्रिय, सीओ ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
जलालाबाद में रूट डायवर्जन के चलते रोके गए ट्रक
शाहजहांपुर/जलालाबाद। कांट में ताजियों के जुलूस व कांवड़ यात्रियों का रूट एक होने के चलते पुलिस सक्रिय हो गई। जलालाबाद से बरेली मोड़ आने वाले रास्ते पर सरकारी बसों को छोड़कर शेष वाहनों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। संवेदनशील रूट होने के चलते सीओ सदर अमित चौरसिया खुद ही मोर्चा संभालते हुए डटे रहे।
कांट में ताजियेदारी बड़े पैमाने पर होती है। यहां पर मेला भी लगाया जाता है। ताजियों का जुलूस मुख्य रोड पर आते हुए करबला की ओर कूच करता है। वहीं दूसरी ओर फर्रुखाबाद से जल भरकर कांवड़ यात्री भी इसी रोड से गोला जाते हैं। सावन के चौथे सोमवार को देखते हुए कांवड़ियों व ताजियों का रूट एक ही होने के चलते पुलिस सक्रिय हो गई।
जलालाबाद में साप्ताहिक रूट डायवर्जन की व्यवस्था दुरुस्त रखने को याकूबपुर तिराहा, बारहपत्थर, बझेड़ा पुलिया के अलावा नगर सीमा पर रविवार को भी पुलिस बल मुस्तैद रहा। सरकारी बस को छोड़कर ट्रक समेत अन्य तरह के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। बरेली फर्रुखाबाद हाईवे पर भी दोनों तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को नगर सीमा से बाहर ही रोक दिया गया। इससे वाहनों को कतारें लगी रहीं। भीड़भाड़ की स्थिति के अनुरूप उन्हें धीरे-धीरे निकाला जाता रहा। अधिकारी भी डायवर्जन को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर सीओ सदर अमित चौरसिया ने कांट में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ताजियों का जुलूस एक बस्ती से दूसरी तरफ जाने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया। कांट में सोमवार को ताजिये का जुलूस करबला की ओर कूच करेगा। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।