फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poetry and the top in the Diwansh district

काव्य और दिव्यांश जिले में अव्वल

Tue, 30 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Tue, 30 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Poetry and the top in the Diwansh district
खुश्‍ाी - फोटो : अमर उजाला
आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं में होली एंजिल्स और जॉन नेव स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया गौरवान्वित
विज्ञापन

सोमवार को आईसीएसई बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल घोषित हो गया। आईसीएसई बोर्ड से जनपद में मात्र दो कॉलेज ही हैं, जिसमें 10वीं परीक्षा में होली एंजिल्स स्कूल चिनौर के छात्र काव्य गंगवार ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान पाया है, जबकि दूसरे स्थान पर रहे इसी कॉलेज के छात्र रविंद्र कुमार ने 92.8 प्रतिशत अर्जित किए हैं। इसी तरह 12वीं की परीक्षा में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एनटीआई) के छात्र दिव्यांश लाहोरी ने 88.3 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान पाया, जबकि दूसरे स्थान पर होली एंजिल्स स्कूल की छात्रा नैनसी राठी रहीं। इन्होंने 84.75 प्रतिशत अंक पाए।
एनटीआई में 10वीं की परीक्षा शिवम अग्रवाल ने 89 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया है। अमर सिंह सोलंकी ने 83.1 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और 73 प्रतिशत अंक लेकर तान्या गुप्ता ने तीसरे स्थान पर रहीं। मोहम्मद अमन आजम ने 76.8 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा और अपूर्व मौर्या ने 75.3 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में पांचवां स्थान पाया। इसी प्रकार 12वीं में दिव्यांश लाहोरी ने 88.3 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में पहला, जय श्रीवास्तव ने 84.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, मोहम्मद रोजान अंसारी ने 77.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा, अंशु कुमार ने 75.6 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा और अलीशा अली ने 70.66 प्रतिशत अंक लेकर पांचवां स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन

होली एंजिल्स स्कूल में 10वीं में काव्य गंगवार ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है, वहीं रवींद्र कुमार ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, मो.अरबाज ने 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा, मोहित कुमार शर्मा ने 88.4 प्रतिशत अंक लेकर चौथा और अनुज कुमार 87.6 प्रतिशत अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे। इसी तरह 12वीं में नैनसी राठी ने 84.75 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में टॉप किया। नवप्रीत कौर ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, प्रबजोत कौर ने 83.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा, ललिता कश्यप ने 82.25 प्रतिशत अंक लेकर चौथा और हिबा खान ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवा स्थान पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोनों स्कूलों ने मनाया कामयाबी का जश्न

जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल और होली एंजिल्स स्कूल में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने के बाद जश्न मनाया गया। प्रधानाचार्य सपना मैसी और सिस्टर एनी ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर खुशियां मनाईं। खुशी से विद्यार्थी उछलते नजर आए। एनटीआई में सफल बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर हर्ष जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed