फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   POCSO Act invoked following statements by the teenage girls; accused arrested.

Shahjahanpur News: किशोरियों के बयान के बाद लगाया पॉक्सो एक्ट, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act invoked following statements by the teenage girls; accused arrested.
खुदागंज (शाहजहांपुर)। पुलिस ने दो किशोरियों के अपहरण में वांछित आरोपी लखीमपुर खीरी जिले के खमरिया क्षेत्र के गांव परसिया निवासी सनी को शुक्रवार सुबह मीरानपुर कटरा क्षेत्र के कसरक तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। किशोरियों के बयान के बाद प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में हाजिर किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस दोनों अपहृत किशोरियों को पहले ही लखनऊ से तलाश कर यहां ला चुकी है। दोनों किशोरियां आपस में चचेरी-तहेरी बहनें हैं। गत 19 जून को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री और 14 वर्षीय भतीजी घर में आपसी विवाद के बाद बिना बताए कहीं चली गईं। बाद में लखनऊ में मिलीं किशोरियों ने न्यायालय में बयान देकर अपने साथ दुष्कर्म की बात बताई। इस पर पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में आरोपी पर पॉक्सो एक्ट भी बढ़ा दिया। सीओ इशिका सिंह के अनुसार किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed