{"_id":"67be1755cb42a7e152021c0d","slug":"pmshri-ballia-vidyalaya-captured-the-overall-trophy-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138452-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीएमश्री बल्लिया विद्यालय ने कब्जाई ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीएमश्री बल्लिया विद्यालय ने कब्जाई ओवरऑल ट्रॉफी
Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में पीएमश्री विद्यालयों के खेलकूद में रंगारंग कार
शाहजहांपुर। ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में बेसिक विद्यालयों में पीएमश्री अंतर्गत चयनित बच्चों की खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता का आयोजन किया। विभिन्न स्पर्धा में पीएमश्री रोजा बल्लिया ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
जिले के 28 पीएमश्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित प्रतियोगिता का डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश एस. और सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति से धूम मचा दी। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथि को सलामी दी। डीएम ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर विधिवत शुभारंभ किया और खेल भावना की शपथ दिलाई। इसके बाद एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन,खो-खो, योगा, भाषण,लेखन, समूह नृत्य, गायन, कहानी सुनाओ, सुलेख, शतरंज, वॉलीबॉल खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपना दम दिखाया।
शाम को विभिन्न स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले भावलखेड़ा ब्लॉक के पीएमश्री विद्यालय बल्लिया को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। सिंधौली ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रक्सा उप विजेता रहा। इसी तरह पीएम श्री नभीची बंडा तीसरे स्थान पर रहे। टीमों को सीडीओ व डीआईओएस हरिवंश कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला समन्वयक रोहित सिंह, सुधांशु कनौजिया, शेखर गुप्ता, मोहम्मद आमिर, जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, विनय गुप्ता, मसूद कमाल, सचिन प्रेमी, दपिंदर कौर, निकहत परवीन आदि मौजूद रहीं। आभार बीएसए दिव्या गुप्ता ने जताया।
-- -- -- -
खेलों के थीम पर रंगोली रही आकर्षण का केंद्र
खेलकूद के दौरान ओसीएफ के स्टेडियम में खेलों की थीम को प्रदर्शित करते हुए सुंदर रंगोली को बनाया गया। श्रुति शर्मा, संध्या मौर्य, रजनी पटवा, प्रियंका गंगवार की बनाई रंगोली को सराहा गया। लेखा का कार्य शाहनवाज अहमद, शैफाली, अनंत वाजपेयी ने किया।