{"_id":"69f0f6147251e9768b0d5a01","slug":"pm-to-gift-the-ganga-expressway-today-thousands-from-the-district-to-witness-the-inauguration-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-171839-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीएम आज देंगे गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात... जिले के हजारों लोग बनेंगे लोकार्पण के साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीएम आज देंगे गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात... जिले के हजारों लोग बनेंगे लोकार्पण के साक्षी
विज्ञापन
ओसीएफ इस्टेट स्थित रामलीला मैदान में खड़ी सरकारी बसें। संवाद
शाहजहांपुर। सन 2021 में शिलान्यास के लगभग साढ़े चार साल बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे लोगों को समर्पित करेंगे। यातायात और आर्थिक पहलू समेत विभिन्न फायदों को देने वाले इस एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के साक्षी जिले के भी हजारों लोग बनेंगे। लगभग 250 बसों से करीब 12500 लोग रैली में शामिल होंगे। वहीं, निजी वाहनों से तीन-चार हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक के लिए अलग-अलग बसें आवंटित कर दी गईं हैं। सुबह 5:30 बजे से गंगा एक्सप्रेस-वे होते हुए वाहन समारोह में पहुंचेंगे। प्रशासन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है। बसों को ओसीएफ मैदान पर खड़ा किया गया।
इन बसों को ब्लॉकवार आवंटित किया गया है। सुबह बसों के रवाना होने से पहले सभी लोगों को चाय-नाश्ता दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनको खाने के पैकेट वितरित किए जाएंगे। शाम को लौटते समय सभी के लिए हरदोई में खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
--
ब्लॉकों को आवंटित गई बसों की संख्या
भावलखेड़ा को 30, ददरौल को 20, कांट को 20, मदनापुर को 17, जलालाबाद को 21, मिर्जापुर को 15, कलान को 15, तिलहर को 15, जैतीपुर को 17, निगोही को 21, कटरा-खुदागंज काे पांच, पुवायां को 19, बंडा को सात, खुटार को सात, सिंधौली को 21।
--
रूट डायवर्जन शाम छह से होगा लागू
रूट डायवर्जन मंगलवार को शाम छह बजे से बुधवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे थाना गढ़िया रंगीन से प्रवेश करता है। यहां से एक्सप्रेस-वे पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अल्हागंज क्षेत्र में हुल्लापुर चौराहा से जनपद स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए जाने वाली बसें हुल्लापुर से याकूबपुर तिराहा होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर अपने गंतव्य को जाएंगी।
जनपद फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली बसें हुल्लापुर चौराहे से रूपापुर कट के माध्यम से गंगा एक्सप्रेसवे से गंतव्य को जाएंगी। चार पहिया वाहनों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के भारी वाहन का हुल्लापुर–रूपापुर मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शाहजहांपुर से हरदोई होकर लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को हरदोई चौराहे से डायवर्ट कर सीतापुर मार्ग से लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
हुल्लापुर से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को याकूबपुर तिराहा, जलालाबाद से बरेली मोड़ होते हुए हरदोई बाइपास के रास्ते सीतापुर होते हुए लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। थाना कांट क्षेत्र की कुर्रियाकलां चौकी से हरदोई जनपद की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
--
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जनपद से 250 बसों से करीब 12500 लोग शामिल होने की संभावना है। इनके भेजने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को चाय-नश्ता से लेकर खाने की व्यवस्था की गई है।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
--
जलालाबाद इंटरचेंज से रवाना होंगी बसें
जलालाबाद। रैली के आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार को दिनभर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटे रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जनपद के लोगों को ले जाने के लिए से 250 बसें बुधवार को सुबह 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी। प्रत्येक बस में 50 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। ये सभी बसें कलक्टरगंज के पास बने इंटरचेंज से ही गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करेंगी। एसडीएम प्रभात राय ने बताया कि कलक्टरगंज इंटरचेंज पर वह स्वयं मौजूद रहेंगे जबकि फर्रुखाबाद से आने वाली बसें रूपापुर के पास बने इंटरचेंज से रवाना होंगी। संवाद
--
रैली में गईं 115 बसें...दिल्ली समेत लोकल रूट पर भटके यात्री
शाहजहांपुर। रैली में परिवहन विभाग की 115 बसाें को भेज दिया गया है। मंगलवार की सुबह बसों के रवाना होने के चलते पूरे दिन यात्री भटकते रहे। दिल्ली, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद, लखनऊ, पलिया, मोहम्मदी समेत तमाम मार्गों पर जाने वाले यात्री परेशान रहे। वहीं, शाहजहांपुर डिपो की बसें हरदोई भेजी गई हैं। वहीं दूसरे डिपो की बसें यहां के कार्यकर्ताओं के लिए आई हैं। बदायूं से 75, मुरादाबाद से 150, बरेली से 25 बसें भेजी गई हैं। स्थानीय दस बसें रिजर्व में रखी गई हैं। बसों को ओसीएफ के रामलीला मैदान पर खड़ा कराया गया। यहां पर चालकों ने मात्र 225 रुपये भत्ते देने को नाकाफी बताया। उन्होंने बताया कि इतने कम रुपये में खाना और अन्य व्यवस्था को पूर्ण करना संभव नहीं है। पानी और शौचालय तक का इंतजाम नहीं किया गया है। मंगलवार को पूरा दिन चालक-परिचालक धूप में परेशान होते रहे। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बसों के जाने के बावजूद पर्याप्त गाड़ियां उपलब्ध हैं। संवाद