फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PM forgets payment promise in 14 days: VM Singh

14 दिन में भुगतान का वायदा भूले प्रधानमंत्री : वीएम सिंह

Thu, 15 Oct 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
PM forgets payment promise in 14 days: VM Singh
बंडा (शाहजहांपुर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह बुधवार को संगठन की ओर से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन में पहुंचे और मिल अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान केंद्र और सरकार को भी जमकर कोसा।
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर राकिमसं के कार्यकर्ता छह दिन से बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के गेट के पास धरने पर बैठे हैं। बुधवार दोपहर बाद किसान नेता वीएम सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए चीनी मिल अधिकारियों से पूछा कि किसानों के 146 करोड़ रुपये का भुगतान आखिर कब होगा? कहा - सरकार दीपावली पर कर्मचारियों को दस हजार रुपये का तोहफा दे रही है, वहीं किसानों को अपनी फसल का पैसा नहीं मिल पा रहा है। मौके पर मौजूद मिल के जीएम केन हितेंद्र सिंह से भी उन्होंने भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वीएम सिंह ने कहा कि सपा सरकार के समय उन्होंने कोर्ट से किसानों के बकाया भुगतान का ब्याज दिलाने का आदेश कराया था, लेकिन सरकार ने चीनी मिलों का ब्याज माफ कर दिया। इसके बाद मोदी सरकार ने वायदा किया था कि किसान को गन्ने का भुगतान 14 दिन में कराएंगे और भुगतान नहीं होने पर ब्याज दिलाया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री अपना वायदा भूल गए। किसानों को बच्चों की फीस, बीमारी, घर का खर्च चलाना मुश्किल है। उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बजाज चीनी मिल के जीएम केन हेतेंद्र सिंह ने मौके पर बताया कि एक हफ्ते के अंदर किसानों को 42 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। वीएम सिंह ने कहा कि पूरा भुगतान नहीं करने पर मिल प्रशासन को कोर्ट में ले जाएंगे। इसके बाद बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किसानों की टीम करेंगी धान खरीद की निगरानी
बंडा। किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि प्रत्येक सेंटर के लिए पांच किसानों की टीम बनाई जाएगी जो धान बिक्री में समस्या होने पर अधिकारियों को अवगत कराते हुए किसानों की मदद करेगी। जिन सेंटरों पर किसान का धान खरीदने में आनाकानी की जाएगी, उनकी जानकारी मिलने पर वह जिलाधिकारी से खुद बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed